बदलाव प्रगति की निशानी है: संविधान बदले जाने के सवाल पर यूपी में बीजेपी प्रत्याशी अरुण गोविल
लोकसभा चुनाव-2024 में मेरठ (उत्तर प्रदेश) से बीजेपी के उम्मीदवार अरुण गोविल ने पत्रकारों के संविधान बदले जाने से जुड़े सवाल पर कहा है, "संविधान में परिस्थितियों के अनुसार बदलाव हुए हैं। बदलाव प्रगति की निशानी है।" कांग्रेस ने गोविल का वीडियो X पर शेयर कर लिखा, "बीजेपी को वोट देने का मतलब अपनी आज़ादी को खतरे में डालना है।"