'बदसूरत' कहने पर छत्तीसगढ़ में पत्नी ने कुल्हाड़ी मारकर की पति की हत्या, काटे गुप्तांग
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पति के 'बदसूरत' कहने से नाराज़ होकर पत्नी ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी मारकर पति की हत्या कर दी और उसके गुप्तांग काट दिए। पुलिस के मुताबिक, महिला ने पहले पुलिस को बताया कि किसी ने उसके पति की हत्या कर दी है लेकिन जांच के दौरान पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।