बदायूं हत्याकांड पर अखिलेश ने दी प्रतिक्रिया, कहा- हर घटना का लाभ लेना चाहती है बीजेपी
बदायूं (उत्तर प्रदेश) में उस्तरे से गला रेतकर दो बच्चों की हत्या किए जाने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश ने कहा कि यह घटना पुलिस-प्रशासन की नाकामी है। उन्होंने कहा, "इस घटना से साबित हो गया कि ज़ीरो टॉलरेंस वालों की पॉलिसी ज़ीरो हो गई है। बीजेपी हर घटना का राजनीतिक लाभ उठाना चाहती है।"