बद्रीनाथ ने शेयर की सीएसके की जर्सी में रोहित शर्मा की एडिटेड तस्वीर, कहा- अगर ऐसा हो?
पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ एस बद्रीनाथ ने एमआई द्वारा हार्दिक पंड्या को नया कप्तान बनाने के बाद सीएसके की जर्सी में रोहित शर्मा की एडिटेड तस्वीर 'X' पर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "अगर ऐसा हो जाए?" गौरतलब है, आईपीएल ट्रेड विंडो 20 दिसंबर को खुलेगी और यह आगामी सीज़न शुरू होने के एक महीने पहले तक खुली रहेगी।