बधाई: 'पठान' के साथ फिर से खुल रहे सिंगल स्क्रीन वाले सिनेमाघरों की लिस्ट शेयर कर शाहरुख
अभिनेता शाहरुख खान ने ट्विटर पर भारत में बंद पड़े सिंगल स्क्रीन वाले उन 25 सिनेमाघरों के नाम शेयर किए हैं जो उनकी आगामी फिल्म 'पठान' के साथ दोबारा खुल रहे हैं। उन्होंने बधाई देते हुए लिखा, "बचपन में सारी फिल्में सिंगल स्क्रीन पर ही देखी हैं, उसका अपना मज़ा है। प्रार्थना करता हूं आप सबको और मुझे कामयाबी मिले।"