बनारस में बारात के लिए घोड़ी नहीं मिलने पर दूल्हे की कार पर लगाई गई घोड़ी की तस्वीरें
वाराणसी (उत्तर प्रदेश) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें दूल्हे की सजी हुई गाड़ी पर घोड़ी की तस्वीरें लगी हुई दिख रही हैं। वीडियो में दूल्हे के दोस्त व परिवार ने बताया कि बारात के लिए घोड़ी का इंतेज़ाम नहीं हुआ। वीडियो में दूल्हे का जीजा कहता है, "हम मेकशिफ्ट (कामचलाऊ) घोड़ी बनाकर गाड़ी पर लगाएंगे।"