'आलू से सोना बना रहे', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर कस दिया तंज़
बनासकांठा (गुजरात) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुराने 'आलू से सोना' बयान पर तंज़ कसा है। उन्होंने कहा कि बनासकांठा के किसान पहले से ही आलू से सोना बना रहे हैं। पीएम ने ईरान युद्ध के बीच खाद और गैस की कमी को लेकर विपक्ष पर अफवाहें फैलाने और लोगों को डराने का आरोप लगाया।