'मोदी कहीं नहीं जाएगा', गुजरात के बनासकांठा में पोस्टर लेकर पहुंची महिलाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे में बनासकांठा पहुंचीं बनास-डेयरी से जुड़ी महिलाएं 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' लिखे पोस्टर लेकर पहुंचीं। गुजरात के उप-मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि जब तक भारत विकसित, आत्मनिर्भर और दुनिया का मैन्युफैक्चरिंग हब नहीं बनता, मोदी कहीं नहीं जाएंगे। यह बयान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 'मोदी का बाप' टिप्पणी के बाद आया है।