बफेट ने फिर बदली वसीयत, कहा- मेरे निधन के बाद गेट्स फाउंडेशन को कोई पैसा नहीं मिलेगा
$129 बिलियन की संपत्ति के साथ दुनिया के 10वें सबसे अमीर शख्स व बर्कशायर हैथवे के 93-वर्षीय चेयरमैन वॉरेन बफेट ने एक बार फिर अपनी वसीयत में बदलाव किया है। बफेट ने डब्ल्यूएसजे से कहा, "मेरे निधन के बाद गेट्स फाउंडेशन को कोई पैसा नहीं मिलेगा।" अब उनकी संपत्ति एक नए ट्रस्ट को मिलेगी जिसे उनके तीन बच्चे चलाएंगे।