बबुआ अभी बालिग नहीं हुआ है: अखिलेश यादव को लेकर करहल की रैली में सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को करहल की रैली में सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर कहा, "बबुआ अभी बालिग नहीं हुआ है। कभी-कभी ऐसा काम कर देता है जिससे मैनपुरी वालों के सामने संकट खड़ा हो जाता है।" उन्होंने कहा, "सपा अब नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के मूल्यों-आदर्शों से खुद को दूर कर चुकी है।"