बबीता ने बृजभूषण के खिलाफ उकसाया, WFI की अध्यक्ष बनना चाहती थीं: साक्षी मलिक
पूर्व रेसलर साक्षी मलिक ने कहा है कि कांग्रेस ने नहीं बल्कि बबीता फोगाट ने खिलाड़ियों को बृजभूषण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन के लिए उकसाया था। उन्होंने कहा, "बबीता ने हमें अप्रोच किया था...मन में लालच था कि उसे बृजभूषण सिंह का पद (भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष) मिल जाए...नहीं पता था वह हमारे साथ इतना बड़ा खेल कर जाएगी।"