बबीता फोगाट ने 'दंगल' में उनके बचपन का रोल करने वालीं सुहानी के निधन पर जताया दुख
रेसलर बबीता फोगाट ने फिल्म 'दंगल' (2016) में उनके बचपन का रोल करने वालीं सुहानी भटनागर (19) के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, "सुहानी का इतनी कम उम्र में संसार से चले जाना अत्यंत दुखद है!! मुझे विश्वास नहीं हो रहा है।" उन्होंने आगे लिखा, "ईश्वर...पूरे परिवार व प्रशंसकों को यह दुख सहने की हिम्मत प्रदान करे।"