बम की धमकी के बाद लखनऊ डायवर्ट की गई इंडिगो की दिल्ली-देवघर उड़ान, निकली अफवाह
इंडिगो ने बम की धमकी मिलने के बाद सोमवार को दिल्ली-देवघर उड़ान को लखनऊ डायवर्ट कर दिया। लखनऊ एयरपोर्ट ने कहा कि दोपहर 12:20 बजे विमान की लैंडिंग हुई और जांच में यह धमकी अफवाह साबित हुई। इंडिगो ने बताया, "सभी ज़रूरी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया और विमान को टेकऑफ के लिए क्लियर कर दिया गया है।"