बम की धमकी मिलने के बाद खाली कराया गया दिल्ली का स्कूल

दिल्ली पुलिस ने बताया है कि सादिक नगर स्थित द इंडियन स्कूल को ईमेल के ज़रिए बम की धमकी मिलने के बाद एहतियातन स्कूल को खाली करा दिया गया। स्कूल ने कहा कि पुलिस व बम निरोधक दस्ते की तलाशी में कोई बम नहीं मिला। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह शरारत लग रही है।

Load More