बमन ईरानी ने महात्मा गांधी का रोल करने के लिए घटाया था 30 किलो वज़न, शेयर कीं तस्वीरें
अभिनेता बमन ईरानी ने अपने प्ले (नाटक) 'महात्मा वर्सेस गांधी' की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उन्होंने महात्मा गांधी का रोल किया था। बमन ने लिखा, "हमें हर दिन महात्मा गांधी के सिद्धांतों को याद करना चाहिए...मुझे उनका रोल करने का सौभाग्य मिला। मैंने रोल के लिए 30 किलोग्राम वज़न घटाया था लेकिन जीवनभर की सीख हासिल की।"