बमबारी उतनी घातक नहीं जितना लोग सोचते हैं: एलन मस्क
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का साक्षात्कार लेने के दौरान टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने कहा, "जापान का हिरोशिमा व नागासाकी फिर से शहर बन गए हैं... बमबारी उतनी घातक नहीं होती जितना कि लोग सोचते हैं।" इस पर ट्रंप ने कहा, "अच्छी बात है।" मस्क के इस बयान की लोगों ने आलोचना करते हुए इसे अविश्वसनीय बताया।