बर्कशायर हैथवे का नकदी भंडार रिकॉर्ड $325.2 बिलियन तक पहुंच गया

अरबपति व निवेशक वॉरेन बफेट की कंपनी बर्कशायर हैथवे का नकदी भंडार (कैश स्टॉक) तीसरी तिमाही में रिकॉर्ड $325.2 बिलियन (₹27.4 लाख करोड़) पर पहुंच गया है। दरअसल, बर्कशायर ने एप्पल में अपनी हिस्सेदारी 25% घटाकर $84.2 बिलियन से $69.9 बिलियन कर दी है। बर्कशायर ने पहली बार 2016 में एप्पल में अपनी हिस्सेदारी का खुलासा किया था।

Load More