बर्थ सर्टिफिकेट के नियम बदलने के बीच क्या है आवेदन की प्रक्रिया? कौनसे दस्तावेज़ हैं ज़रूरी?
सरकार ने बर्थ सर्टिफिकेट के नियम बदले हैं जिसके लिए https://dc.crsorgi.gov.in पोर्टल या राज्यों के संबंधित पोर्टल से ऑनलाइन और नगर निगम/नगर पालिका/नगर पंचायत/सीएमओ ऑफिस में जाकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस आवेदन के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ों में माता-पिता की आईडी (नाबालिग के लिए), लाभार्थी की आईडी, पते की आईडी और अस्पताल/ग्राम प्रधान/पार्षद/सांसद/विधायक द्वारा जारी बर्थ सर्टिफिकेट शामिल हैं।