बर्थडे केक पर जलता पटाखा छिपाकर दोस्तों ने किया प्रैंक, वायरल वीडियो पर लोगों ने जताई नाराज़गी
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ युवक अपने दोस्त के बर्थडे केक के अंदर मोमबत्तियों के बीच पटाखा छिपाकर जला देते हैं। वीडियो में युवक के हाथ पर केक में रखा पटाखा फटता नज़र आया। इसपर कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने नाराज़गी जताई है व एक इंस्टाग्राम यूज़र ने लिखा, "ज़िंदगी से खिलवाड़...खाने की बर्बादी।"