बर्थडे रील में शख्स ने सड़क पर पेट्रोल से 33 लिखकर लगाई आग, हुआ गिरफ्तार
मुंबई में अपना जन्मदिन मनाते हुए रोड पर पेट्रोल से 33 लिखकर आग लगाने वाले एक कार डीलर को गिरफ्तार किया गया है। घटना का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया था जिसमें शख्स माचिस की तिली जलाकर पेट्रोल पर फेंकता दिख रहा है। सड़क पर आग लगाने के बाद आरोपी कार में बैठकर निकल गया था।