बर्फ की विशाल चट्टान से समुद्र में छलांग लगाने वाली पहली महिला बनी कनाडाई गोताखोर, वीडियो वायरल
कनाडा की हाई डाइवर मौली कार्लसन खुले समुद्र में तैर रहे हिमखंड से छलांग लगाने वाली पहली महिला बन गई हैं। NBC बोस्टन की रिपोर्ट के मुताबिक, 28 वर्षीय मौली ने कनाडा के ट्विलिंगेट के पास करीब 15 मीटर की ऊंचाई से पीछे की ओर छलांग लगाकर जमा देने वाले पानी में डाइव लगाई।