बर्फीले तूफान के चलते कज़ाकिस्तान में आपस में टकराईं 95 गाड़ियां, सामने आया वीडियो
कज़ाकिस्तान में बर्फीले तूफ़ान और कम विज़िबिलिटी के चलते एक हाईवे पर कई वाहन आपस में टकरा गए जिसका एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। कज़िनफॉर्म न्यूज़ एजेंसी और स्थानीय पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को हुए इस हादसे में कम-से-कम 95 वाहन आपस में टकरा गए। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।