बर्फीले तूफान में फंसकर स्वीडन में यूट्यूबर की हुई मौत, अंतिम मेसेज में लिखा था 'मैं बच जाऊंगा'
बेल्जियम के 22-वर्षीय यूट्यूबर स्टॉर्म डी बेउल की स्वीडन के लैपलैंड में अकेले ट्रेकिंग करते समय बर्फीले तूफान में फंसने के बाद मौत हो गई है। बकौल रिपोर्ट्स, घायल बेउल ने इमरजेंसी सर्विस पर कॉल किया था व उनका शव 30 अक्टूबर को मिला। उन्होंने अपनी दादी को भेजे अंतिम मेसेज में 'चिंता मत करना, मैं बच जाऊंगा' लिखा था।