बर्फ से ढके केदारनाथ धाम के भैरव मंदिर में जूते पहनकर घुसे शख्स ने मूर्तियों से की छेड़छाड़

सर्दियों के लिए बंद हुए बर्फ से ढके केदारनाथ धाम (उत्तराखंड) के भकुंट भैरव मंदिर के परिसर में जूते पहनकर मूर्तियों और दानपात्र से छेड़छाड़ करते व्यक्ति का वीडियो सामने आया है। केदार सभा और पंच पंडा समाज ने प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की है। श्रीकेदारनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट के एक पदाधिकारी के अनुसार, वह व्यक्ति मज़दूर है।

Load More