हिमाचल में बर्फबारी, लेह-मनाली हाईवे बंद; अक्टूबर में दिसंबर जैसा मौसम
हिमाचल प्रदेश में अक्टूबर में ही भारी बर्फबारी शुरू हो गई है। लाहौल-स्पीति के सिस्सू में सीजन का पहला हिमपात देखने को मिला। आपदा प्रबंधन ने बताया कि बर्फबारी के चलते लेह-मनाली नैशनल हाईवे दारचा से आगे बंद कर दिया गया है। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने 10 ज़िलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।