बर्मीज़ अजगरों को पूरा का पूरा कंकाल पचाने में मदद करती हैं आंतों में मौजूद विशेष कोशिकाएं
फ्रांस के मॉन्टपेलियर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने बर्मीज़ अजगरों की आंतों की परत में विशेष कोशिकाएं खोजी हैं जो उन्हें पूरा का पूरा कंकाल पचाने में मदद करती हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, ये विशेष कोशिकाएं शिकार की हड्डियों से कैल्शियम और फॉस्फोरस का प्रसंस्करण करती हैं। वहीं, ये अजगर कई दिनों या हफ्तों तक बिना खाए भी रह सकते हैं।