गर्लफ्रेंड को वीडियो भेज UP में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बरेली (यूपी) में गुरुवार को अमन राठौर (26) नामक युवक ने गर्लफ्रेंड को वीडियो भेजकर पीजी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बी फार्मा करने के बाद वह एक अस्पताल में काम कर रहा था। सुसाइड से पहले उसने अपनी गर्लफ्रेंड को वॉट्सऐप पर यह कहते हुए वीडियो भेजा कि उसकी मौत का ज़िम्मेदार कोई नहीं है।