बर्लिन इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल ने की एलन मस्क के X प्लेटफॉर्म से अलग होने की घोषणा
बर्लिन इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल (बर्लिनेल) ने एलन मस्क के स्वामित्व वाले प्लैटफॉर्म X को लेकर कहा है, "बर्लिनेल ने 31 दिसंबर-2024 को X को अलविदा कहने का फैसला किया है।" गौरतलब है, X गलत सूचना, अभद्र भाषा और दुर्व्यवहार वाले कंटेंट को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहा है और हाई-प्रोफाइल यूज़र्स अपनी भागीदारी पर पुनर्विचार कर रहे हैं।