बरसाने की होली के अलावा और किन जगहों की होली है मशहूर
बरसाना (यूपी) की लठ्ठमार होली दुनियाभर में मशहूर है। बरसाना के अलावा उदयपुर की शाही होली शाही बैंड और राजस्थानी नाच-गाने के साथ मनाई जाती है। गोवा में 'शिग्मोत्सव' के रूप में 2 हफ्ते तक होली मनाई जाती है जिसमें पूजा के बाद जुलूस निकालकर रंगों से खेला जाता है। इसके अलावा उत्तराखंड व हिमाचल की होली भी मशहूर है।