बरसाना के राधा रानी मंदिर में मिनी स्कर्ट, नाइट सूट, कटी जींस व हाफ पैंट पहनकर आने पर लगी रोक

मथुरा (उत्तर प्रदेश) स्थित बरसाना के राधा रानी मंदिर ने ड्रेस कोड जारी किया है जिसके तहत मंदिर में हाफ पैंट और मिनी स्कर्ट पहनकर आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं के नाइट सूट और कटी जींस पहनकर आने पर भी रोक लगा दी है। नोटिस के मुताबिक, ड्रेस कोड एक हफ्ते में लागू हो जाएगा।

Load More