'बरेली की बर्फी' करने के 15 महीने बाद तक कोई फिल्म नहीं मिली थी: कृति सेनन
अभिनेत्री कृति सेनन ने बताया है कि फिल्म 'बरेली की बर्फी' करने के 15 महीने बाद तक उन्होंने कोई फिल्म नहीं की थी। कृति ने कहा, "इस फिल्म के बाद मुझे कोई अच्छी फिल्म ऑफर नहीं हुई थी। मैं हैरान थी कि यह मेरे साथ ही क्यों हो रहा है?" 'बरेली की बर्फी' 2017 में रिलीज़ हुई थी।