बर्कशायर हैथवे के अरबपति वाइस चेयरमैन चार्ली मंगर का 99 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
अमेरिकी निवेश समूह बर्कशायर हैथवे के अरबपति वाइस चेयरमैन व दिग्गज निवेशक चार्ली मंगर का 99 वर्ष की उम्र में कैलिफोर्निया (अमेरिका) में निधन हो गया है। बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन वॉरेन बफेट ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा है, "बर्कशायर हैथवे आज जो भी है…वह चार्ली की प्रेरणा, सूझबूझ और भागीदारी के बिना संभव नहीं था।"