बर्खास्त किए जाने के बाद फिर ओपनएआई के सीईओ बनेंगे सैम ऑल्टमैन
एआई पर आधारित चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई ने 'X' पर बताया है कि सैम ऑल्टमैन फिर ओपनएआई के सीईओ बनेंगे। इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने कहा था कि ऑल्टमैन, माइक्रोसॉफ्ट जॉइन करेंगे। गौरतलब है कि 2015 में ओपनएआई की सह-स्थापना करने वाले ऑल्टमैन को बोर्ड ने गूगल मीट कॉल पर बर्खास्त कर दिया था।