बर्थडे पार्टी में गई 15-वर्षीय लड़की से मुंबई में उसके दोस्त समेत 6 लोगों ने किया रेप
मुंबई में 6 लोगों ने शुक्रवार रात को एक चॉल में 15-वर्षीय लड़की का रेप किया। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि अन्य 3 नाबालिग हैं इसलिए उन्हें सुधार गृह में भेजा गया है। बकौल पुलिस, एक आरोपी पीड़िता का दोस्त था और वे दोनों एक अन्य दोस्त का जन्मदिन मनाने चॉल में गए थे।