'बर्फ के बिस्तर' पर सो रहे पोलर बीयर की तस्वीर ने जीता वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी अवॉर्ड
छोटे आइसबर्ग पर सो रहे एक पोलर बीयर की तस्वीर ने 'वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ऑफ द इयर पीपल्स चॉइस अवॉर्ड' जीता है। यह तस्वीर यूके की फोटोग्राफर नीमा सारीखनी ने ली है और उन्होंने इसे 'बर्फ का बिस्तर' कहा। नीमा ने कहा, "जलवायु परिवर्तन हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती है। मुझे उम्मीद है कि यह तस्वीर आशा भी जगाती है।"