बर्फ में साड़ी पहनकर शूट करना असहज था लेकिन दर्शक हमें ऐसे ही देखना चाहते हैं: श्रुति हसन
अभिनेत्री श्रुति हासन ने कहा है कि चिरंजीवी की आगामी फिल्म 'वॉलटेर वीरय्या' की शूटिंग के दौरान वह साड़ी में असहज हो गई थीं। उन्होंने कहा, "उम्मीद करती हूं आगे से बर्फ में साड़ी पहनकर कोई गाना ना करना पड़े। मुझे लगता है लोग हमें (अभिनेत्रियों को) आज भी वैसे ही देखना चाहते हैं और हमें यह करते रहना होगा।"