बर्फ से ढके पार्क को अमेरिका में इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में किया जा रहा है तब्दील
आईसीसी ने अमेरिका के न्यूयॉर्क में बन रहे नासाउ काउंटी इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम की पहले और बाद की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में दिख रहा है कि बर्फ से ढके पार्क को टी20 विश्व कप 2024 के लिए स्टेडियम में बदला जा रहा है। इसी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच 9 जून को मैच खेला जाएगा।