बलूच के प्रिंस, 'कलात ऑफ खान' के बेटे का हुआ अपहरण
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 'कलात ऑफ खान' सुलेमान खान दाऊद के बेटे प्रिंस मुहम्मद खान अहमदज़ई का उनके तीन सुरक्षाकर्मियों के साथ अपहरण हो गया है। बकौल पुलिस, खुजदार से कलात जाते समय हाईवे पर हथियारबंद लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली और अपहरण कर लिया। खान-ए-कलात ऐतिहासिक रूप से पूर्व कलात रियासत के शासकों की उपाधि है।