बलूचिस्तान ने पाकिस्तान से अलग होकर 11 अगस्त को घोषित किया स्वतंत्रता दिवस
पाकिस्तान से अलग होने का दावा करने वाले रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान ने 11 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस घोषित किया और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से बलूचिस्तान को स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र के रूप में मान्यता देने की अपील की है। वहीं, बलोच नेता मीर यार बलोच ने दुनियाभर के बलोच समुदाय से इस दिन को एकजुट होकर मनाने का आह्वान किया।