बलूचिस्तान में BLA के हमले में पाकिस्तान सरकार के वरिष्ठ अधिकारी की हुई मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के हमले में पाकिस्तान सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी की मौत हो गई। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद के अनुसार, बीएलए के सदस्यों ने सोराब शहर में सरकारी कार्यालयों में तोड़फोड़ की, एक बैंक को लूट लिया और कई सरकारी अधिकारियों के आवासों में आग लगा दी।