बलूचिस्तान में आतंकियों ने पुलिस चौकी पर किया हमला, गोला-बारूद व बंदूकें लूटीं
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हथियारों से लैस आतंकियों ने गुरुवार को एक पुलिस चौकी पर हमला कर बंदूकें, गोला-बारूद, वायरलेस सेट व बाइकें लूट लीं। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, घटनास्थल से भागने से पहले आतंकियों ने पास के एक सीमेंट कारखाने की मशीनरी और उपकरणों में आग लगा दी। हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।