बलूचिस्तान में पीने के साफ पानी की किल्लत पर भड़के लोग, प्रदर्शन शुरू
बलूचिस्तान (पाकिस्तान) में पीने के साफ पानी की भारी कमी को लेकर लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कोहलू-सिबी हाईवे जाम कर दिया और आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पानी से जुड़ी कई योजनाओं का लाभ उन्हें समान रूप से नहीं मिला रहा है।