बल्लेबाज़ साई सुदर्शन चोट के चलते श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ से हुए बाहर: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय बल्लेबाज़ साई सुदर्शन पैर में चोट लगने के चलते श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ से बाहर हो गए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, साई के पैर में हल्की चोट को लेकर वह बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन से गुज़र रहे हैं। गौरतलब है कि यह सीरीज़ 15 अगस्त से खेली जाएगी।