बलजीत 1 महीने में 8,000 मीटर ऊंचाई की 4 पर्वत चोटियां फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं
हिमाचल प्रदेश निवासी 27-वर्षीय बलजीत कौर 1 महीने से कम समय में 8,000 मीटर से अधिक ऊंचाई की 4 पर्वत चोटियों को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। पीक प्रमोशन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पासंग शेरपा ने बताया कि कौर ने रविवार को माउंट ल्होत्से फतह किया जो कि दुनिया की चौथी सबसे ऊंची पर्वत चोटी है।