बलराज पंवार ने नौकायन में पेरिस ओलंपिक्स के लिए भारत को दिलाया पहला कोटा
भारत के लिए बलराज पंवार ने नौकायन में पेरिस ओलंपिक्स के लिए पहला कोटा हासिल किया है। पंवार ने दक्षिण कोरिया के चुंग्जू में 2024 वर्ल्ड रोइंग एशियन और ओसिनियन ओलंपिक व पैरालंपिक क्वॉलिफिकेशन रेगाटा में पुरुष एकल स्कल स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया है। पुरुष एकल स्कल में शीर्ष 5 नौका चालक ओलंपिक्स के लिए क्वॉलिफाई करते हैं।