बलवान पुलिस के टकराने पर आप भाग्यशाली हैं कि बच जाते हैं: पसली फ्रैक्चर होने को लेकर चिदंबरम
कांग्रेस ने दावा किया है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम को दिल्ली में पार्टी के विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने धक्का दिया जिससे उनकी बाईं पसली में फ्रैक्चर हो गया। चिदंबरम ने कहा, ''जब तीन...बलवान पुलिस वाले आपसे टकराते हैं...तो आप भाग्यशाली होते हैं कि...हेयरलाइन क्रैक से बच...जाते हैं!" बकौल चिदंबरम, "मैं ठीक हूं...और कल (मंगलवार) अपने काम पर...लौटूंगा।''