बल्लेबाज़ों की ताज़ा टी20I रैंकिंग जारी; विराट कोहली को हुआ 4 स्थान का नुकसान
आईसीसी ने बल्लेबाज़ों की ताज़ा टी20I रैंकिंग जारी कर दी है जिसमें विराट कोहली 4 पायदान नीचे 8वें नंबर पर लुढ़क गए हैं जबकि के.एल. राहुल 3 पायदान चढ़कर 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं। एडेन मार्करम (दक्षिण अफ्रीका) 3 पायदान चढ़कर नंबर 3 टी20I बल्लेबाज़ बन गए हैं और उनके हमवतन रासी वैन डेर ड्यूसेन 10वें नंबर पर हैं।