बल्लेबाज़ों की ताज़ा वनडे रैंकिंग हुई जारी, इशान किशन ने लगाई 117 स्थान की छलांग
आईसीसी ने बुधवार को बल्लेबाज़ों की ताज़ा वनडे रैंकिंग जारी की जिसमें बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में 210(131) रन बनाने वाले इशान किशन 117 स्थान की छलांग लगाकर 37वें स्थान पर पहुंच गए। वहीं, विराट कोहली दो पायदान की छलांग लगाकर 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं। श्रेयस अय्यर भी 20वें स्थान से 15वें स्थान पर पहुंच गए।