बल्लेबाज़ों को ओवरों के बीच में पिच पर मिलने की इजाज़त क्यों है?: इयन चैपल
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान इयन चैपल ने कहा है कि टेस्ट क्रिकेट में खेल की गति का धीमा होना बेहद खराब है। उन्होंने कहा, "ओवरों के बीच में बल्लेबाज़ों को पिच पर मिलने की इजाज़त क्यों दी जाती है?" बकौल चैपल, खेल की गति धीमी होती जा रही है और इसमें सुधार के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है।