बल्लेबाज़ी करते रोहित शर्मा को छेड़ते दिखे विराट कोहली, वीडियो हुआ वायरल
आरसीबी के क्रिकेटर विराट कोहली गुरुवार को मुंबई (महाराष्ट्र) के वानखेड़े स्टेडियम में एमआई की पारी के दौरान नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खड़े एमआई के बल्लेबाज़ रोहित शर्मा को छेड़ते दिखे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कोहली वीडियो में रोहित को पीछे से थपकी देते दिखे जिसके बाद रोहित उनकी ओर थम्स अप करते नज़र आए।